सोमवार, 26 अगस्त 2024

श्री कृष्ण

कृष्ण केवल आस्था ही नही, बल्कि एक जीवन दर्शन है जो अनगिनत दिलों को जीवंत खुशियाँ देने वाली महान चरित्र सृष्टि है। ऐसा व्यक्तित्व इस धरती पर  खोज पाना दुर्लभ है। हर व्यक्ति कृष्ण को प्रेम कर सकता है। चोर भी, नाचने वाला भी, साधु भी,असाधु भी, युद्ध के क्षेत्र में लड़ने वाला लड़ाका भी, सामान्य ग्वाला भी, गरीब सुदामा भी, मानस माता यशोदा भी, प्यारी राधा भी, अर्द्धांगिनी रुकमा भी, गोकुल के गोप-गोपियां भी, मथुरा की कुब्जा भी, बाबा नंद भी, गोकुल की सामान्य जनता भी तो मथुरा की प्रजा भी यानी प्रत्येक व्यक्ति उससे प्रेम कर सकता है।
ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है, जिसे श्री कृष्ण गले लगाने से इनकार करें; या  कहें कि तू हमें स्वीकार नहीं हैं, वो सबके लिए हैं, इनकी यह सबके लिए होने की महान स्वीकार्यता ही उसे कृष्ण से कालजयी श्री कृष्ण बनाती है।
नफरत व स्वार्थ के वर्तमान दौर में अधिक प्रासंगिक बन जाता है, इनका यह सर्व स्वीकार्य स्नेहमयी जीवन दर्शन...🥀
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं, इस शुभ अवसर पर आपके जीवन में शांति,स्नेह और प्रेम के आशीर्वाद की प्रचुरता हो.......।
लेखक- भींवराज गुर्जर.......✍️